Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   150 youths showcased their mettle at the Khelo India stadium

Chamba News: खेलो इंडिया स्टेडियम में 150 युवाओं ने दिखाया दमखम

Sun, 15 Nov 2026 10:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
150 youths showcased their mettle at the Khelo India stadium
वॉलीबाॅल, कबड्डी, दौड़ और ऊंची कूद समेत विभिन्न स्पर्धाओं में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खेलो इंडिया स्टेडियम चंबा में रविवार को मेरा युवा भारत चंबा और भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से ब्लॉक स्तरीय क्लस्टर खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें चंबा और पांगी विकास खंडों के करीब 150 युवाओं ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत बाट के प्रधान राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कबड्डी संघ के अध्यक्ष वनीत बिज विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान वॉलीबाॅल, कबड्डी, रस्साकशी, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़, शटल रन और टायर रेस सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया। वहीं, वनीत बिज ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed