{"_id":"6af9e43c3d7be1f432059185","slug":"the-bus-ran-for-one-day-then-the-service-was-suspended-again-the-next-day-chamba-news-c-88-1-cmb1002-202999-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक दिन चली बस, अगले दिन फिर बंद हुई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक दिन चली बस, अगले दिन फिर बंद हुई सेवा
Sun, 15 Nov 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
गागला-धुलारा रूट के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दूसरे रूट की बसों में करना पड़ा सफर
कई यात्रियों को बीच रास्ते उतरकर तय करना पड़ा पैदल सफर, नियमित बस चलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गागला-धुलारा रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा पटरी पर नहीं लौट पा रही है। एक दिन बस चलने के बाद अगले ही दिन सेवा फिर ठप हो गई।
इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बस न पहुंचने पर लोगों को दूसरे रूट की बसों में सफर करना पड़ा। कई यात्रियों को बीच रास्ते उतरकर अपने गंतव्य तक पैदल जाना पड़ा।
विकास कुमार, मान सिंह, दौलत राम, कर्म सिंह और हरीश कुमार ने बताया कि रूट पर बस का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है। कभी बस भेजी जाती है तो अगले दिन सेवा बंद कर दी जाती है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी काम से आवाजाही करने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। एक दिन बस चलाकर विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से रूट पर नियमित बस चलाने की मांग की है। उधर, अड्डा इंचार्ज सरदार मोहम्मद ने बताया कि बस की मरम्मत में देरी होने के कारण निर्धारित रूट पर सेवा नहीं दी जा सकी। अब नियमित रूप से बस भेजी जाएगी।
--