फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cattlekeeper injured in bear attack in Padhrotu

पधरोटू में भालू के हमले में पशुपालक जख्मी

Mon, 18 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cattlekeeper injured in bear attack in Padhrotu
चंबा। ग्राम पंचायत पधरोटू में भालू ने पशुपालक पर हमला कर दिया। इससे पशुपालक जख्मी हो गया। गनीमत रही कि पशुपालक के चिल्लाने पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने हो हल्ला कर भालू को भगा दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे टिक्कर गांव निवासी करतार चंद (49) वर्ष अपने घर के कुछ ही दूर जंगल की ओर पशुओं को चराने गया हुआ था। इस दौरान अचानक जंगल की ओर से भालू ने उस पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए करतार चंद ने चिल्लाना शुरू कर दिया तो आसपास से ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगा दिया। भालू के हमले में करतार चंद के चेहरे, छाती और बाजू पर खरोंचें आई हैं। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में करतार चंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। घायल की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया है। डीएफओ कमल भारती ने बताया कि पीड़ित को इलाज के लिए विभाग की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जंगली क्षेत्रों में अकेले न जाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed