{"_id":"630a4fbb0bf98c71116869af","slug":"cattle-in-the-grip-of-lumpi-disease-in-chamba-chamba-news-sml419730454","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में लंपी रोग की चपेट में मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में लंपी रोग की चपेट में मवेशी
विज्ञापन
चंबा। जिले में 215 मवेशी लंपी रोग की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से पांच टीमें गठित की गई हैं जो अलग-अलग उपमंडलों में जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। 23 अगस्त से टीकाकरण शुरू किया गया है। इसके बाद पिछले तीन दिन में कम मामले दर्ज हुए हैं। विभाग की ओर से युद्धस्तर पर टीकाकरण शुरू किया गया है।
पांच दिन में करीब आठ हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक 22 अगस्त को भटियात और डलहौजी क्षेत्र में 41 मामले सामने आए थे। इसके बाद लगातार मामलों में बढ़ोतरी होती गई। अब टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद मामलों में कमी आई है। शुक्रवार को 34 मामले सामने आए हैं वहीं दूसरी तरफ विभाग ने पशुपालकों से आह्वान किया है कि वे पशुओं की रहने वाली जगह में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें और अगर कोई पशु इसकी चपेट में आता है तो अन्य पशुओं को अलग कर दें।
लंपी रोग की पहचान
इस रोग में पशुओं के शरीर और गर्दन के पास फोड़े हो जाते हैं। इनका आकार डेढ़ से लेकर चार सेंटीमीटर तक रहता है। साथ ही पशु सुस्त और कमजोर हो जाता है। मक्खी और मच्छर के काटने के बाद इसकी संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. लाल गोपाल ने बताया कि जिले में पिछले पांच दिन में लंपी रोग के 215 मामले सामने आए हैं। कहा कि विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। हरेक उपमंडल के लिए एक टीम गठित की है। अब तक आठ हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण होने के बाद बीते दिनों मामलों में गिरावट हुई है।