{"_id":"68962f142872b3665c047a93","slug":"cat-eye-got-uprooted-from-bharmour-chowk-to-old-bus-stand-in-24-hours-chamba-news-c-399-1-sml1046-345242-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर चौक से पुराने बस स्टैंड तक 24 घंटों में उखड़ गईं कैट आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर चौक से पुराने बस स्टैंड तक 24 घंटों में उखड़ गईं कैट आई
Fri, 08 Aug 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भरमौर चौक से पुराने बस स्टैंड तक सड़क पर लगाई गईं कैट आई (फुटपाथ मार्कर) 24 घंटों में ही उखड़ गई। इसमें कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गए हैं। वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ये कैट आई सड़कों पर लगाई जाती हैं। रात के अंधेरे में जब गाड़ी की लाइट इनके ऊपर पड़ती हैं तो यह चमकने लगती है, इससे चालक को सड़क की सही दिशा का पता लग जाता है। मिंजर से पहले लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर तारकोल डाली थी।
उस दौरान पुरानी कैट आई को उखाड़ दिया गया था और नई लगाने का कार्य शुरू किया गया है। अब 24 घंटे पहले सड़क पर लगाई कैट आई वाहनों के गुजरने से उखड़ गई हैं। वाहन चालक संजीव कुमार, शेर सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र, भाग चंद और योगराज ने बताया कि जनता के पैसे खर्च करके सरकारी विभागों के कार्य होते हैं। ऐसे में गुणवत्ता विहीन कार्य करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। विभाग के जिस कर्मचारी के समक्ष यह कार्य किया गया, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा-दो के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि ठेकेदार को इसका भुगतान नहीं किया है। दोबारा से कैट आई लगवाने के उपरांत उसका भुगतान किया जाएगा।