फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cargo vehicle overturns, three people injured

मालवाहक वाहन पलटा, तीन लोग घायल

Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cargo vehicle overturns, three people injured
चंबा-जोत मार्ग पर भनेरा जीरो प्वाइंट के पास सड़क पर पलटी गाड़ी। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर भनेरा के पास मालवाहक वाहन सड़क पर ही पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दंपती और चालक शामिल हैं। दो घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान अमीना पत्नी सलीम और सलीम पुत्र लतीफ निवासी गांव बातूण डाकघर खुंदेल के रूप में हुई है। हादसे में घायल चालक रोशन निवासी गांव बाग डाकघर बकाणी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शनिवार तड़के जब सब्जी से भरा वाहन जसूर से चंबा की तरफ जा रहा था तो उसी दौरान भनेरा के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed