फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Career can be made only by choosing the right field: Verma

सही क्षेत्र के चयन से ही बनेगा कॅरिअर : वर्मा

Wed, 20 May 2026 05:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 05:13 AM IST
विज्ञापन
Career can be made only by choosing the right field: Verma
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में सोमवार को काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने की। उन्होंने युवाओं को कॅरिअर निर्माण के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पहले युवाओं से कुछेक सवाल किए और उनका लक्ष्य जाना। इसके बाद उन्होंने युवाओं का सही मार्गदर्शन करते हुए युवाओं को एक ही क्षेत्र चुनने के लिए कहा। उन्होंने भविष्य सेतु पुस्तक के जरिये भी युवाओं को कॅरिअर निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही इसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया है कि देखादेखी में कभी भी विषय या क्षेत्र का चयन न करें। इससे उन्हें कॅरिअर निर्माण को लेकर परेशानी हो सकती है। इस मौके पर राज कुमार, अमित कुमार, सुरिंद्र कुमार, पूजा देवी, आशु कुमारी, ललिता कुमारी, सुमित कुमार, अजय कुमार, अरुण कुमार और काका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed