{"_id":"6ad25184f832d9bd3b06917f","slug":"car-rolls-off-the-road-near-dikala-nala-chamba-news-c-88-1-cmb1017-200180-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डिकाला नाला के पास सड़क से नीचे लुढ़की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डिकाला नाला के पास सड़क से नीचे लुढ़की कार
Fri, 16 Oct 2026 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
हिमगिरी (चंबा)। चकोली-हिमगिरि मार्ग पर डिकाला नाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार कार हिमगिरी से सुखधार की ओर जा रही थी। डिकाला नाला के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के समय कार को पलनोटी निवासी ऋषि कुमार चला रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए चंबा ले जाया गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़की और हादसे में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था। इसी वजह से मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है। संवाद