फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell on Bharian road near Mangala, driver died

Chamba News: मंगला के पास भरियां मार्ग पर गिरी कार, चालक की मौत

Sun, 02 Jun 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Car fell on Bharian road near Mangala, driver died
चंबा के मंगला में सड़क से नीचे लूड़कने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
मंगला (चंबा)। जोत-चंबा मार्ग पर मंगला के पास कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महिंद्र कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव हुटा डाकघर सरू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह शनिवार रात को जोत की तरफ से चंबा जा रहा था। मंगला के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर भरियां लिंक मार्ग पर जा गिरी। सीट बेल्ट लगी होने के कारण चालक गाड़ी की सीट में ही फंसा रहा। घटना का रविवार सुबह उस समय लगा, जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे।
विज्ञापन

उन्होंने लिंक मार्ग पर क्षतिग्रस्त कार को देखा तो उसके अंदर चालक बेसुध पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही चंबा थाना के प्रभारी संजीव कुमार टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी से सबसे पहले चालक को निकाला गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जा सकता, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चालक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां परिजनों ने खून से लथपथ महिंद्र कुमार को देख कर रोना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जोत-चंबा मार्ग पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed