फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into ditch at Lahdu turn, one person died, one injured

Chamba News: लाहडू मोड़ पर खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Fri, 28 Jun 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Jun 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch at Lahdu turn, one person died, one injured
चंबा में लाहड़ू के पास कार हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। लाहडू-चुवाड़ी मार्ग पर लाहडू मोड़ पर शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे कार दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गई, एक व्यक्ति घायल हो गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 68 वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र हरि सिंह गांव जतरून तहसील चुवाड़ी के रूप में हुई है। महेंद्र सिंह पुत्र पूर्ण सिंह गांव जतरून तहसील चुवाड़ी घायल हो गया है। वाहन गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस टीम की देखरेख में मृतक का शव सिविल अस्पताल चुवाड़ी के शवगृह में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

जानकारी के अनुसार डनी में चबर्खी की धाम खाकर बेगनार कार में चालक महेंद्र सिंह और बलदेव सिंह घर लौट रहे थे। लाहडू मोड़ पर पहुंचने पर अचानक कार सड़क से 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार से छिटक कर दोनों सवार बाहर जा गिरे। हादसे में बलदेव सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत चुवाड़ी प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायल और मृतक के शव को वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा सवार हादसे में घायल हो गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed