फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Candidates started coming forward to become councillors.

Chamba News: पार्षद बनने के लिए दावेदार आने लगे सामने

Tue, 21 Apr 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Candidates started coming forward to become councillors.
चंबा। नगर परिषद चंबा के दूसरे सबसे बड़े वार्ड हरदासपुरा में इस बार वार्ड पार्षद का चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है। वार्ड पार्षद बनने के लिए जहां भाजपा समर्थित भावी उम्मीदवारों में खिचड़ी पक रही है तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से अभी एक ही दावेदार सामने आया है। भाजपा समर्थित पांच दावेदार सोशल मीडिया पर अपनी दावेदारी जता चुके हैं जबकि कांग्रेस की ओर से एक ही दावेदार सामने आया है, जो वर्ष 2021-2026 तक पार्षद रही हैं। अब नगर निकायों के चुनावों की घोषणा हो गई है तो उम्मीदवारों में जोश और उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। इस बार वार्ड पार्षद के चुनाव में अनुभव और युवा जोश का तड़का लगने वाला है। जहां पूर्व में पार्षद रह चुके उम्मीदवार चुनावी ताल ठाेकने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ नए युवा चेहरे भी चुनावी समर में कूदने की तैयारी में हैं। बहरहाल, यह चुनाव युवा जोश और अनुभव के बीच होगा। जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों में दो वार्ड सुल्तानपुर और हरदासपुरा काफी बड़े हैं। यहां मतदाताओं की संख्या दो हजार से अधिक है। इसी तरह हरदासपुरा वार्ड भी काफी बड़ा है और मतदाताओं की संख्या भी काफी है। गौरतलब है कि वार्ड में हरदासपुरा और आदर्शनगर में ज्यादा वोट हैं। जबकि मोहल्ला मुगला में वोटों की संख्या इतनी ज्यादा नहीं है। यह मोहल्ला भी काफी फैला हुआ है। अब तिथियां तय हो गई हैं, लिहाजा चुनावी चर्चा के साथ अब दावेदारी जता रहे लोग मतदाताओं की नब्ज भी टटोलना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed