फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cancer patient get treatment by phone

रूटीन चैकिंग के लिए अब नहीं पड़ेगी आईजीएमसी शिमला जाने की जरूरत

Tue, 07 Apr 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
cancer patient get treatment by phone
चंबा। जिले के कैंसर मरीजों को अब सामान्य चिकित्सीय परामर्श के लिए आईजीएमसी शिमला नहीं जाना होगा। जिला प्रशासन और आईजीएमसी शिमला की पहल से ऐसे मरीज अब डॉक्टर से सामान्य परामर्श फोन पर ही लें पाएंगे। इसको लेेकर प्रशासन ने डॉक्टरों के नंबर जारी कर दिए हैं। इससे पहले मरीजों को सामान्य जांच के लिए कई किलोमीटर दूर चंबा से शिमला जाना पड़ता था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में भले ही मेडिकल कॉलेज खुल चुका है। मगर अभी तक कई सेवाएं उपलब्ध नहीं है। इस कारण मरीजों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला का रुख करना पड़ता है। वर्तमान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन भी लोगों को घर में रहने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही किसी प्रकार की स्थिति में डॉक्टरों से चिकित्सीय परामर्श के लिए नंबर जारी किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि आईजीएमसी के छह चिकित्सक जिले के मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के चलते लोग घरों पर ही रहें। प्रशासन और सरकार अपनी ओर से लोगों को सुविधा देने की हर संभव प्रयास कर रही है।

इन नंबरों पर इस दिन मरीज ले सकते हैं परामर्श
जानकारी के अनुसार सोमवार को मरीज डॉ. मनीष गुप्ता को 9418755673, डॉ. विकास फोतेदार को मंगलवार और शुक्रवार के दिन 9418490779 पर, डॉ. सिद्धार्थ को वीरवार और शनिवार 9418458100, डॉ. पूर्णिमा ठाकुर बुधवार 8219668548, डॉ. प्रवेश धीमान सभी दिन मेडिकल ऑनकोलॉजी 8219429276 और डॉ. विनय सौम्या को पेन एंड पलिएटिव केयर को 94180-70350 पर सभी दिन संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed