फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   campion to extinct champa flower

0पा फूल का अस्तित्व बचाने को अभियान शुरू

Sat, 20 Jul 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
campion to extinct champa flower
चंबा। चंबा के नामकरण के साथ जुड़े चंपा फूल के अस्तित्व को बचाने के लिए शनिवार से अभियान शुरू हो गया है। चंबा डिस्कवर मंच, नोट ऑन मैप और भूरी सिंह संग्रहालय के संयुक्त प्रयासों से शुरू हुए इस अभियान की शुरूआत चंबा सदर के विधायक पवन नैय्यर ने चंपा फूल का पौधा लगाकर किया। इस मौके पर पद्मश्री विजय शर्मा, सेवा भारती से संदीप मल्होत्रा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष पुरुमनिंद्र सिंह, जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर नागपाल, पार्षद अंजली मल्होत्रा, भूरी सिंह संग्रहालय के तकनीकी सहायक सुरेंद्र, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विनायक रैणा, समाजसेवी बीएस पठानिया और अनूप महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनुज शर्मा ने कहा कि अगर अपनी स्थापना के एक हजार वर्ष मना चुके चंबा नगर के अस्तित्व की नींव डालने वाले चंपा पेड़ के अस्तित्व को बचाने के हम प्रयास नहीं करेंगे तो चंपा पेड़ का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इसलिए चंपा फूल के पौधे मंगवाकर उन्हें चंबा जनपद मेें अलग-अलग क्षेत्रों में लगाने को अभियान शुरू किया गया है। भूरी सिंह संग्रहालय परिसर के अलावा नगर परिषद चंबा के परिसर और आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर बालू में भी चंपा फूल के पेड़ लगाए गए।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर के नेतृत्व में पूरी कार्यकारिणी ने परिसर में चंपा के पेड़ लगाए। वहीं, आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में डॉ. केशव वर्मा के नेतृत्व में स्टाफ ने चंपा फूल के पेड़ लगाने के अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जिस चंपा फूल की वजह से ऐतिहासिक चंबा नगर का नामकरण हुआ है। इसके प्रमाण भूरी सिंह संग्रहालय चंबा में ताम्रपत्र पर उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चंबा में चंपा फूल के महज नौ पेड़ बचे हैं। इसलिए चंबा डिस्कवर मंच, नोट ऑन मैप और भूरी सिंह संग्रहालय ने संयुक्त तौर पर चंपा फूल के अस्तित्व को बचाने के लिए शनिवार से चंपा फूल के पेड़ लगाने का अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed