फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Treasury Employees' Association elections tomorrow; arrival required by 11 AM.

Chamba News: कोष कर्मचारी संगठन के चुनाव कल, सुबह 11 बजे तक पहुंचना होगा

Wed, 07 Oct 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Treasury Employees' Association elections tomorrow; arrival required by 11 AM.
जिला कार्यकारिणी के लिए साढ़े 11 बजे शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा
विज्ञापन

संगठन ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कोष कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी चंबा के चुनाव 9 अक्तूबर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया जिला कोष कार्यालय चंबा में सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगी। संगठन ने सभी सदस्यों से सुबह 11 बजे तक कार्यालय पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
जिला अध्यक्ष एवं राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह मियां ने बताया कि संगठन की नई जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न करवाने के साथ संगठन की एकजुटता बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मचारियों से निर्धारित समय से पहले पहुंचने का आग्रह किया, ताकि बैठक और चुनाव प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले कर्मचारियों को नियमानुसार विशेष आकस्मिक अवकाश मिल सकता है। इसके लिए संगठन की ओर से आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। कर्मचारियों को अपने कार्यालय में समय रहते आवेदन जमा करवाकर अवकाश स्वीकृत करवाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल सिंह मियां ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने की ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों से लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed