{"_id":"6ac682fb8774fb4358074d2c","slug":"demand-for-payment-of-da-installment-and-medical-bills-chamba-news-c-88-1-ssml1007-199117-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीए की किस्त और चिकित्सा बिलों के भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीए की किस्त और चिकित्सा बिलों के भुगतान की मांग
Wed, 07 Oct 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
पेंशन संशोधन की 10 से 15 फीसदी बकाया राशि भी देने की मांग, बजट के अभाव में चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल अटके
त्योहारों से पहले राहत देने की गुहार, पेंशनर बोले- उम्र के इस पड़ाव में इलाज और दवाइयों का बढ़ रहा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लक्ष्मण क्लब चंबा में बुधवार को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से जल्द समाधान की मांग उठाई गई।
बैठक में ठाकुर सिंह, पुन्नु राम, कुलदीप आहोट, प्रेमलाल, सुभाष यादव, कर्म चंद, मुश्ताक, प्रकाश चंद और शिवचरण चंद्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में हाल ही में हुई जिला स्तरीय बैठक की समीक्षा की गई और उसमें सुझाए गए बिंदुओं पर अमल करने का निर्णय लिया गया। पेंशनरों ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संशोधन की बकाया राशि और रिटायरमेंट बैनिफिट जल्द जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संबंधित पेंशनरों को संशोधित पेंशन की अधिकांश राशि मिल चुकी है, लेकिन करीब 10 से 15 फीसदी राशि अभी भी बकाया है।
पेंशनरों ने महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित दो किस्तों में से कम से कम एक किस्त इसी माह जारी करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की किस्त जारी करने की अधिसूचना कर चुकी है। ऐसे में हिमाचल सरकार को भी लंबित किस्त जारी कर त्योहारों से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पेंशनरों ने कहा कि बजट के अभाव में जिले के विभिन्न कार्यालयों में लाखों रुपये के चिकित्सा बिल लंबित पड़े हैं। उम्र के इस पड़ाव में गंभीर बीमारियों के उपचार और दवाइयों पर हर माह काफी खर्च हो रहा है। बिलों का समय पर भुगतान न होने से पेंशनरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का जल्द भुगतान करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
--