फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   camp in kakroti panchyat

ग्राम पंचायत ककरोटी में लगाया विधिक साक्षरता शिविर

Fri, 18 Mar 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 18 Mar 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से ग्राम पंचायत ककरोटी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण के उपमंडलीय अध्यक्ष एवं एसडीजेएम डलहौजी अनीश कुमार ने की। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सभी को न्याय के समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछड़े  तथा कमजोर हैं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को निशुल्क कानूनी  सहायता, लोक अदालत व मध्यस्थता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। 


इस मौके पर अधिवक्ता केके ठाकुर ने मोटर वाहन अधिनियम, दहेज उत्पीड़न व महिलाओं को घरेलू हिंसा से उनके संरक्षण के लिए घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम पर जानकारी बांटी। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह, पंचायत प्रधान जगदीश सहित पंचायत प्रतिनिधि व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed