{"_id":"66d0a571782bea1ad600aa54","slug":"business-board-bharmour-angry-due-to-lack-of-solution-to-problems-chamba-news-c-88-1-ssml1006-132009-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: समस्याओं का समाधान न होने से व्यापार मंडल भरमौर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: समस्याओं का समाधान न होने से व्यापार मंडल भरमौर नाराज
Thu, 29 Aug 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा में अव्यवस्था को लेकर भरमौर व्यापार मंडल ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल ने मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया था।
उनके समाधान को लेकर भी मांग की थी, लेकिन यात्रा शुरू होने के बाद भी उन समस्याओं के समाधान को लेकर कोई गौर नहीं किया गया। इसको लेकर व्यापार मंडल नाराज है। व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि भरमौर बाजार में आ रहीं समस्याओं को लेकर बीते दो-तीन माह से लगातार भरमौर प्रशासन से पत्राचार और मौखिक रूप से अवगत करवाने के बावजूद समस्या जस की तस है। ददवां से पट्टी के बीच सड़क किनारे किसी को लंगर नहीं लगाने की अनुमति देने की मांग की गई थी। इस मार्ग में 30 से 35 लाइटें खराब हैं। उन्हें ठीक करवाने के लिए भी प्रशासन से मांग की गई थी। हैरानी की बात है कि प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया।
बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठीक नहीं हो रही है। भरमौर में श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल दोबारा एडीएम से मिलने गया, लेकिन वह मणिमहेश के लिए रवाना हो चुके थे। ऐसे में उपमंडलीय अधिकारी के अधीक्षक को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल के महासचिव महिंद्र पटियाल, उपप्रधान पवन पटियाल, पट्टी जोन प्रभारी आशीष पटियाल, प्रेस सचिव प्यार शर्मा और संजय पटियाल मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि भरमौर में यात्रा के दौरान चल रही समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
विज्ञापन
--