{"_id":"675878bd01cb9dd92c0661e7","slug":"buses-reached-five-routes-after-three-days-one-still-stuck-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139298-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच रूटों पर तीन दिन बाद पहुंची बसें, एक अब भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच रूटों पर तीन दिन बाद पहुंची बसें, एक अब भी फंसी
Tue, 10 Dec 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के पांच रूटों पर निकलीं परिवहन निगम की बसें तीन दिन बाद वापस किलाड़ मुख्यालय पहुंच गई। जबकि एक रूट पर अभी तक फंसी हुई है। रविवार को पांगी घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान 31 रूटों पर निगम की तरफ से जो बसें गई थीं। उन रूटों में से छह रूट ऐसे थे, जिनमें गई बसें वापस नहीं लौट सकीं। क्योंकि बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन हो गई थी। इन छह रूटों में से पांच रूटों की बसें मंगलवार को किलाड़ पहुंची। जबकि एक रूट अभी भी बंद है।
किलाड़-सुराल, किलाड़-धरवास, किलाड़-हुडान, किलाड़-रेई खज्जियार और किलाड़-हिलुटवान रूट पर निगम की बसें बर्फबारी के कारण फंसी थी, जो कि तीन दिनों के बाद किलाड़ पहुंची है। लेकिन, किलाड़-चलौली रूट पर गई बस अभी वापस नहीं आई है। इन रूटों पर छह सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई थी। इस कारण बसों के पहिए रुक गए। वहीं, पांगी के रेई, हिलु, चस्क, शुण, परमार और सुराल रूट में कड़ाके की ठंड के कारण चालकों को सुबह बसों को स्टार्ट करना भी मुश्किल हो रहा है। इंजन को चालू करने से पहले चालकों को उसके ऊपर गर्म पानी फेंकना पड़ रहा है। किलाड़ सब डिपो के प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि पांगी के छह रूटों पर बसें फंसी थी। इसमें पांच बसें वापस आ गई हैं। एक रूट पर अभी तक बस फंसी हुई है।