{"_id":"6726596b1b35a755c106bfda","slug":"bus-stand-built-with-rs-6-crores-forgot-to-install-bench-chamba-news-c-88-1-ssml1006-136302-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छह करोड़ से बनाया बस अड्डा, बेंच लगाना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छह करोड़ से बनाया बस अड्डा, बेंच लगाना भूले
Sat, 02 Nov 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
6 करोड़ से निर्मित बैरागढ़ बस स्टैंड में बैंचों के अभाव में जमीन पर बैठे लोग।
चुराह (चंबा)। छह करोड़ रुपये से भंजराड़ू में बने नए बस अड्डे में यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। यात्रियों को खड़े होकर ही बस का इंतजार करना पड़ता है।
अन्य बस अड्डों में यात्रियों के लिए बेंच की व्यवस्था की जाती है, लेकिन भंजराड़ू में यह सुविधा नहीं है। चुराह की 54 पंचायतों के लोग बसों में आवाजाही करने के लिए बस स्टैंड में पहुंचते हैं। चुराह की हर पंचायत से जिले के बाहर भी इसी बस अड्डे से बसों की आवाजाही होती है, लेकिन यात्रियों को बस आने तक खड़े होकर ही समय गुजारना पड़ता है। इससे लोग काफी नाराज हैं। कड़कती धूप में ज्यादा देर तक खड़े रहना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है।
यात्रियों में अशोक कुमार, चैन लाल, देवी सिंह, सुरेंद्र, भजन लाल, हंसराज, त्रिलोक, देवराज और महिंद्र सिंह ने बताया कि भंजराड़ू बस स्टैंड में लोगों को जिन सुविधाओं की मिलने की उम्मीद थी, वे सुविधाएं अभी तक यात्रियों को नहीं मिल पा रही हैं। इसको लेकर यात्री नाखुश हैं। नया बस स्टैंड होने के बावजूद यात्री खड़े होकर बस का इंतजार करने पर मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बस स्टैंड में बेंच की व्यवस्था करवाई जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बेंच लगाने के लिए सरकार से बजट मांगा गया है। जल्द ही बस स्टैंड में बेंच की व्यवस्था करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
--