{"_id":"64e644ebf2d4866239099948","slug":"bus-service-stopped-for-15-days-on-chamba-ghattagala-route-chamba-news-c-88-1-ssml1007-5776-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-घट्टगला रूट पर 15 दिन से बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-घट्टगला रूट पर 15 दिन से बस सेवा बंद
Wed, 23 Aug 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-घट्टगला रूट पर 15 दिन से हिमाचल पथ परिहवन निगम की बस सेवा बंद पड़ी है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इस रूट पर एकमात्र यही बस सेवा लोगों का सहारा है लेकिन, बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को मजबूरन निजी टैक्सी में किराया चुकाकर सफर करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह बस घट्टगला से चंबा के लिए सुबह 6:00 बजे चलती है।
इसमें विद्यार्थियों समेत नौकरीपेशा लोग सफर करते हैं जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिलती है लेकिन, 15 दिन से बस सेवा बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों की मानें तो इस रूट पर सरकारी बस के अलावा और कोई अन्य सरकारी या निजी बसें नहीं चलती हैं। ग्रामीणों लोकीनंद, कमल ठाकुर, कैलाश कुमार, मीना देवी, जोगिंद्र कुमार, आशा देवी और सत्या देवी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान भी बस सेवा एक माह तक बंद रही। इस दौरान लोगों की दिक्कतें और ज्यादा बढ़ गईं। लोगों को चंबा जाने के लिए निजी टैक्सियों में मनमाने दाम चुकाकर आवाजाही करनी पड़ी। इसके बाद महज पांच दिन बस सेवा सुचारु होने के बाद अब दोबारा बस सेवा बंद कर दी गई है। इससे विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों ने मांग की है कि इस रूट पर बस सेवा जल्द बहाल की जाए। एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि ग्रामीण पंचायत से प्रस्ताव पारित कर उनके कार्यालय में दें। बस सेवा बहाल करने के यथासंभव प्रयास किए जाएंगे।