{"_id":"68c0547f3be83c19750418e5","slug":"bus-service-halted-on-31-routes-of-pangi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-160488-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी के 31 रूटों पर बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी के 31 रूटों पर बस सेवा ठप
Tue, 09 Sep 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। उपमंडल पांगी में 31 रूटों पर सरकारी बस सेवा ठप है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद सड़कों का बंद होना इसकी मुख्य वजह है। मौजूदा समय पांगी में केवल दो रूटों पर एचआरटीसी बस सेवा बहाल हुई है बाकि संपर्क मार्गाें समेत बीआरओ सड़क 16 दिन से बंद हैं। ऐसे में घाटी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किलाड़ से हुडान और किलाड़ से लुज बिष्टों रूट पर एचआरटीसी बसें दौड़ रही हैं। बंद पड़े रूटों में किलाड़-सुराल, किलाड़-चलौली, किलाड़-कुठल, किलाड़-करयूनी, किलाड़-टटन, किलाड़-सुगलवास, मिंधल, रेई खज्जियार, हिलू, किलाड़-कुल्लू मनाली, किलाड़-चंबा, किलाड़-शिमला, किलाड़-परमार भटौर व किलाड़-गुवाड़ी शामिल हैं। ऐसे में यहां के लोगों को हर दिन अपना कागजी काम करवाने के लिए पैदल रुख करना पड़ रहा है।
किलाड़-कुल्लू मनाली बीआरओ सड़क महालू नाला और सिद्ध मंदिर के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद हुई है। वहीं, किलाड़ से संसारी सड़क धरवास पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण बद है। हालांकि बीआरओ टीम की ओर से सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क का नामोनिशान मिट गया है। ऐसे में दोबारा से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। एचआरटीसी के सब डिपो प्रभारी किलाड़ संतोष यादव ने बताया कि जैसे ही सड़कें बहाल होती हैं, उसके बाद सभी रूट बहाल कर दिए जाएंगे।