फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus restored on route closed for four months

Chamba News: चार महीने से बंद रूट पर दोबारा बस बहाल

Thu, 19 Sep 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Sep 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bus restored on route closed for four months
चंबा। चंबा-मंगलेरा रूट पर चार माह से बंद पड़ी एचआरटीसी बस सेवा दोबारा बहाल हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, इस रूट पर एकमात्र सरकारी बस चलती है।
विज्ञापन

इसके बंद होने से लगभग दस पंचायतों के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई थीं। हालांकि, लोगों ने कई बार निगम प्रबंधन को बस दोबारा चलाने को लेकर अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में स्कूली बच्चे इसी बस पर आवाजाही करते रहे हैं, लेकिन उन्हें मजबूर टैक्सी के जरिये स्कूल पहुंचना पड़ता था। निजी बस स्कूल लगने के बाद ही चलती है। चार महीने के बाद निगम ने बस को दोबारा चला कर लोगों की परेशानी को दूर किया है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, अक्षय कुमार, रोहित, संजय, अनिता देवी, पूजा कुमारी और पुष्पा देवी ने कहा कि लंबे समय से मंगलेरा रूट की बस बंद होने से उन्हें निजी बसों या टैक्सी में सफर करना पड़ रहा था। इस रूट पर एक ही सरकारी बस चलती थी। यह सुबह 7:00 बजे मंगलेरा से चंबा के लिए चलती थी। बस सुबह स्कूली विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों से भरी रहती थी। चार महीने बस बंद होने से लोगों सहित स्कूली बच्चों की परेशानी काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि किन्हीं कारणों के चलते इस रूट पर बस बंद थी। इस रूट को दोबारा बहाल कर दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed