{"_id":"64dfabd612f1cb25370c3c39","slug":"bus-ran-on-sunara-kundi-route-after-corona-period-chamba-news-c-88-1-cmb1002-5454-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कोरोनाकाल के बाद सुनारा-कुंड़ी रूट पर दौड़ी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कोरोनाकाल के बाद सुनारा-कुंड़ी रूट पर दौड़ी बस
Fri, 18 Aug 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा। कोरोना काल के बाद आखिरकार सुनारा-कुंडी रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा बहाल हो चुकी हैं। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और महिलाओं को काफी हद तक राहत मिली है। वीरवार को इस रूट पर सरकारी बस सेवा बहाल होने से लोगाें ने राहत की सांस ली।जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में सुनारा-कुंडी रूट पर सरकारी बस सेवा बंद कर दी गई थी। इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। ऐसे में लोगों ने कई बार निगम से बस को दोबारा सुचारु करवाने की मांग की लेकिन इस रूट पर बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय वाले स्कूलों, कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, महिलाओं को भी 50 प्रतिशत किराये का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। आलम यह था कि इस रूट पर एकमात्र ही सरकारी बस की आवाजाही रहती थी जिस पर क्षेत्र की सैकड़ों आबादी निर्भर रहती थी लेकिन, कोरोना काल से बस बाधित होने से लोगों की परेशानी भी काफी बढ़ गई। वीरवार को आखिरकार बस सेवा बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। खैर, अब सरकारी बस सेवा बहाल होने से क्षेत्र की दो पंचायतों की सैकड़ों आबादी को लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत सुनारा की प्रधान अंजू देवी और ग्रामीणों मीना कुमारी, सरिता देवी, कौशल कुमारी, विनोद कुमार, सुशीला देवी आदि का कहना है कि तीन साल के बाद इस रूट पर बस सेवा बहाल होने से लोगों में खुशी की लहर है। अब लोगों को निजी टैक्सियों में आवाजाही करने से निजात मिलेगी।
आरएम चंबा शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि इस सड़क पर कोरोना काल से बंद की गई बस सेवा को सुचारु करवा दिया गया है।
विज्ञापन
आरएम चंबा शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि इस सड़क पर कोरोना काल से बंद की गई बस सेवा को सुचारु करवा दिया गया है।