फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus falls into Kanwal drain, mechanic dies

Chamba News: कनवाल नाले में गिरी बस, मेकेनिक की मौत

Mon, 09 Oct 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bus falls into Kanwal drain, mechanic dies
चंबा में पांगी के सुराल में दुर्घटनाग्रस्त परिवहन निगम की बस।
पांगी (चंबा)। किलाड़-सुराल मार्ग पर कनवाल नाले में परिवहन निगम के केलांग डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से मेकेनिक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में बस चालक ओमप्रकाश (53) पुत्र मुंशीराम निवासी दाड़लाघाट, सोलन घायल हो गया है। परिचालक सुरक्षित है। मृतक की पहचान शौर निवासी सोमराज (31) पुत्र बचन सिंह के रूप में हुई है। क्षेत्र में सिग्नल न होने के कारण चालक-परिचालक ने जैसे-तैसे देर शाम को दुर्घटना की सूचना पुलिस और पांगी प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस समेत पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

जानकारी के अनुसार किलाड़ से सुराल के लिए सुबह 11:30 बजे एचआरटीसी की बस रवाना हुई थी। यह दोपहर करीब एक बजे बीस सुराल से किलाड़ के लिए रवाना हुई। सुराल से 5 किलोमीटर आगे कनवाल नाले में पहुंचने पर बस खराब हो गई। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी बस स्टार्ट न हुई तो चालक-परिचालक ने बस खड़ी की और मेकेनिक को लाने के लिए किलाड़ चले गए।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम मेकेनिक को लेकर चालक-परिचालक मौके पर पहुंचे। मेकेनिक ने बस में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया। साथ ही बस को ट्रायल के लिए स्टार्ट करवाया, लेकिन किलाड़ जाते समय बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने बताया कि हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


गबताई जा रही है। टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed