फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   B.Sc. Nursing course to start at the medical college.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा बीएससी नर्सिंग कोर्स

Sat, 26 Sep 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
B.Sc. Nursing course to start at the medical college.
अब जिले के युवाओं को बाहरी राज्यों की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए राहत की खबर है। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में बीएससी नर्सिंग कोर्स शुरू किया जाएगा।
इसके लिए अधिसूचना जारी होने के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीटें भी आवंटित कर दी गई हैं। इससे अब विद्यार्थियों को बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए प्रदेश के अन्य जिलों या बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अब तक चंबा जिले में जमा दो की पढ़ाई पूरी करने के बाद नर्सिंग में कॅरिअर बनाने की इच्छुक छात्राओं को कांगड़ा, मंडी, शिमला सहित अन्य जिलों में जाना पड़ता था। दूरदराज के क्षेत्र से होने के कारण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को अतिरिक्त समय और आर्थिक खर्च उठाना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज में ही बीएससी नर्सिंग की सुविधा शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि बीएससी नर्सिंग कोर्स से संबंधित प्रक्रिया के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चंबा से 420 किमी दूर है आईजीएमसी
चंबा से आईजीएमसी शिमला की दूरी 420 किमी, चंबा से मेडिकल कॉलेज मंडी की दूरी 270 किमी, चंबा से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की दूरी 220 किमी और चंबा से मेडिकल कॉलेज टांडा 174 किमी की दूरी है।


--नहीं लगेगी दूसरे जिलों की दौड़ : नैय्यर
सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि जिले की छात्राओं को बीएससी नर्सिंग के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। उन्होंने इस समस्या को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में बीएससी नर्सिंग शुरू करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीटों का आवंटन भी कर दिया गया है। बीएससी नर्सिंग कोर्स शुरू होने से चंबा के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में पेशेवर शिक्षा हासिल करने का स्थानीय स्तर पर अवसर मिलेगा। इससे जिले के युवाओं को नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने में सुविधा होगी और उन्हें पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय करने से भी राहत मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed