{"_id":"5f22f6f78ebc3e639316064f","slug":"bror-two-wared-seal-in-chamba-chamba-news-sml340117845","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौर पंचायत के दो वार्ड किए सील, समीपवर्ती गांव बफरजोन में किए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौर पंचायत के दो वार्ड किए सील, समीपवर्ती गांव बफरजोन में किए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत बरौर में नवविवाहिता के कोरोना सैंपल पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। उपमंडलीय प्रशासन ने पंचायत के तहत आने वाले वार्ड बरौर प्रथम और बरौर द्वितीय को सील कर दिया है।
जबकि अन्य समीपवर्ती गांवों को बफर जोन में बनाया गया है। अब पंचायत में कड़ाई के साथ कर्फ्यू के नियम लागू होंगे। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पंचायत के प्रवेशद्वारों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों को रोजमर्रा की वस्तुएं पहुंचाने की जिम्मेवारी पंचायत प्रतिनिधियों पर होगी। पंचायत में किसी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
महिला की हाल ही में शादी हुई थी। ऐसे में वीरवार को महिला का सैंपल पॉजिटिव आ गया। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के प्राइमरी कांटेक्ट की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद प्राइमरी कांटेक्ट में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब 104 पहुंच गई है। जबकि, एक्टिव केस 33 हो गए हैं। महिला को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।
युवती की शादी 27 जुलाई को हुई थी, जो लाहल में हुई। ऐसे में प्राइमरी कांटेक्ट की सूची लंबी होने के आसार है। स्वास्थ्य विभाग लाहल में महिला के प्राइमरी कांटेक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके साथ ही लोगों से आह्वान किया है कि वे अगर संपर्क में रहें है तो खुद कोविड-19 की जांच के लिए आगे आएं। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने खबर की पुष्टि की है।