{"_id":"672fa3e5a42a228a4b0cc8f3","slug":"brijendra-singh-cricket-club-defeated-press-club-chamba-news-c-88-1-ssml1006-136822-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट क्लब ने प्रेस क्लब को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट क्लब ने प्रेस क्लब को दी शिकस्त
Sat, 09 Nov 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में शनिवार को प्रेस क्लब और राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट क्लब के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें ब्रिजेंद्र सिंह क्लब ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस क्लब की टीम ने 139 रन बनाए। मिथुन ने 50 रन और प्रवीण कुमार ने 37 रन की पारी खेली, जबकि विनोद कुमार और पंकज सलारिया ने शुरुआत में पारी को संभालते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रिजेंद्र सिंह क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। राजीव सहगल ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली, जबकि लक्की ने केवल 17 गेंदों में 43 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुँचाया। यह मैच खासतौर पर नशे के खिलाफ युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, ताकि वे नशे की लत से बचकर खेल गतिविधियों में अपनी रुचि बढ़ाएं।
विज्ञापन
मैच के समापन पर मुख्य अतिथि सतनाम सिंह ने दोनों टीमों की तारीफ की और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों में युवाओं का और अधिक योगदान देने की बात कही।