{"_id":"5f1b03748ebc3e636f229580","slug":"brea-rool-chamba-news-sml3394513138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति विभाग में नौकरी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति विभाग में नौकरी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर रहे युवा
विज्ञापन
चंबा में जल शक्ति विभाग में चल रही मल्टी पर्पस वर्कर की साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान भीड़ में ख
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर के समीप स्थित जल शक्ति विभाग के कार्यालय में मल्टी पर्पज वर्कर की साक्षात्कार प्रक्रिया ने अन्य साथ लगते सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मियों की सांसें फुला दी हैं। रोजाना साक्षात्कार के लिए पहुंच रही युवाओं की फौज सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर रही है। वर्तमान में जल शक्ति विभाग के कार्यालय में विभिन्न पदों को लेकर साक्षात्कार चल रहे हैं, लेकिन यहां सोशल डिस्टेंसिंग की पालना युवा नहीं कर रहे है। इस कारण प्रारंभिक शिक्षा विभाग सहित उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारी सकते में हैं। कोविड-19 के मामले देश और प्रदेश सहित जिला चंबा में पिछले एक सप्ताह से बढ़ रहे है। प्रशासन की ओर से लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने और मास्क नियमित रूप से पहनने का आह्वान किया जा रहा है। बावजूद इसके जल शक्ति विभाग के कार्यालय में साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। इस मामले को लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
100 युवाओं ने दिया साक्षात्कार
जलशक्ति विभाग केे चंबा मंडल कार्यालय में 36 पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में शुक्रवार को 100 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का हुजूम लगा रहा। तो वहीं, कार्यालय के भीतर पहुंचे एक-एक अभ्यर्थी को सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने के बाद थर्मल स्कैनर से तापमान जांचने के बाद भी साक्षात्कार के लिए भेजा गया।
सुधारी जाएगी व्यवस्था
जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखने के लिए दस से 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कहा कि अगर फिर भी ऐसा हो रहा है तो व्यवस्था बेहतर की जाएगी।