फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brainstorming on making Bharmour clean and beautiful

भरमौर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर मंथन

Sat, 26 Mar 2022 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on making Bharmour clean and beautiful
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। इसके लिए शनिवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कुमार धीमान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पंचायत समिति अध्यक्ष परस राम, सदर पंचायत प्रधान अनिल कुमार, व्यापार मंडल प्रधान देशराज शर्मा, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली, तहसील कल्याण अधिकारी विकास पखरेटिया, व्यापार मंडल महासचिव रंजीत शर्मा सहित पुलिस कर्मियों और सुलभ शौचालय के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भरमौर मुख्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए मौजूद सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। इस पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को आदेश दिए कि वह सदर पंचायत प्रधान और व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ मिलकर चौरासी परिसर, टैक्सी स्टैंड और पुराने बस स्टैंड पर बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण करें। निरीक्षण के बाद एक रिपोर्ट तैयार करें, जिसमें शौचालय संचालित न होने की वजह को लेकर सभी कारणों का विवरण दें। इससे उन कारणों को दूर करके शौचालयों को चालू करवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए कि टैक्सी स्टैंड पर जो शौचालय बना है, उसमें जो भी कमी रह गई है, उसे तुरंत पूरी करें। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि भरमौर में बने शौचालय की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी नियुक्त किया जाए। इसके लिए पैसे का प्रावधान सदर पंचायत और व्यापार मंडल करेंगे।
विज्ञापन

भरमौर क्षेत्र धार्मिक क्षेत्र की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि भरमौर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। पट्टी के पास कूड़े में बार-बार लगाई जा रही आग को लेकर स्थानीय महिलाओं ने ऐतराज जताया है। इसको लेकर उन्होंने कूड़ेदान के चारों तरफ ढाई फीट ऊंची जाली लगाने की बात कही। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड और अन्य इलाकों में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए पुलिस को आदेश दिए। मणिमहेश यात्रा को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed