{"_id":"638639e080a8b92a766579ea","slug":"book-community-hall-for-rs-1-100-if-daughter-is-married-chamba-news-sml42935086","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बेटी की शादी है तो 1,100 रुपये में बुक करें सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बेटी की शादी है तो 1,100 रुपये में बुक करें सामुदायिक भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बनीखेत के सामुदायिक भवन में आईआरडीपी और बीपीएल परिवारों को अपनी बेटियों की शादी करवाने के लिए 6000 से 12,000 रुपये नहीं चुकाने पड़ेंगे। ऐसे परिवारों से पंचायत सामुदायिक भवन का किराया मात्र 1,100 रुपये लिया जाएगा। इसको लेकर पंचायत के सभी प्रतिनिधियों ने मिलकर फैसला किया है। उनके इस फैसले की पंचायत में नहीं बल्कि पूरे इलाके में सराहना हो रही है क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि निर्धन परिवार अपनी बेटी के विवाह के लिए कहीं न कहीं से कर्ज लेता है।
ऐसे में उन्हें सामुदायिक भवन का अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने फैसला लिया है कि बीपीएल और आईआरडीपी से संबंधित परिवारों से आम किराया नहीं लिया जाएगा। इसके लिए उन्हें भवन किराये में रियायत दी गई है। पंचायत का यह फैसला आगामी दिनों में निर्धन परिवारों के लिए लाभदायक साबित होगा। अब ऐसे परिवारों को अपनी बेटियों की शादी करवाने के लिए भवन के किराये की चिंता नहीं सताएगी। भवन किराये के रूप में दी जाने वाली धनराशि से परिवार अपनी बेटी को अन्य उपहार दे पाएंगे।
पंचायत प्रधान अरुण राणा ने बताया कि निर्धन परिवारों को अब अपनी बेटियों की शादी करवाने के लिए भवन के किराये की चिंता नहीं सताएगी। इसके लिए पंचायत ने किराया उनके लिए नाममात्र कर दिया है।