फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Body made of five elements, enlightenment is the sixth element: Dr. Rajendra

पांच तत्वों से बना शरीर, आत्मज्ञान छठा तत्व : डॉ. राजेंद्र

Sun, 26 May 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 May 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Body made of five elements, enlightenment is the sixth element: Dr. Rajendra
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में महात्मा डॉ. राजेंद्र की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान दूरदराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। मंच पर विराजमान महात्मा डॉ राजेंद्र ने कहा कि जैसा कि हम समय-समय से पढ़ते और सुनते आ रहे हैं कि हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है। ये भूमि, गगन, वायु, अग्नि, नीर हैं। जब पांच तत्वों का शरीर छठे परम तत्व की प्राप्ति के लिए अग्रसर होता है, तब उसे जीवन की यात्रा की सफलता कहा जा सकता है। विचार करने की आवश्यकता है कि आखिर छठा तत्व है क्या। छठा तत्व कुछ और नहीं आत्मज्ञान है। मनुष्य जीवन भर इस परमात्मा को ढूंढने का प्रयास करता रहता है कि इसे कैसे प्राप्त किया जाए । जब पूर्ण सदगुरु की प्राप्ति होती है, तभी उसे आत्म ज्ञान प्राप्त होता है। सत्संग के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी सेवादार विशाल कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed