फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Board will re-inspect the filth spread in rivers and drains including garbage plants

Chamba News: कूड़ा संयंत्र सहित, नदी-नालों में फैली गंदगी का दोबारा निरीक्षण करेगा बोर्ड

Sun, 28 Apr 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Board will re-inspect the filth spread in rivers and drains including garbage plants
कूड़ा संयंत्र सहित, नदी-नालों में फैली गंदगी का दोबारा निरीक्षण करेगा बोर्ड
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव ने दिए निर्देश, चंबा शहर के ताजा हालाताें पर मांगी रिपोर्ट
नोटिस जारी होने के बाद नगर परिषद की कूड़ा निष्पादन प्रणाली में आए सुधार पर को लेकर निरीक्षण
रिपोर्ट के आधार पर नगर परिषद चंबा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

प्रवीण कुमार
चंबा। नगर परिषद चंबा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव ने कूड़ा संयंत्र के ताजा हालात की रिपोर्ट मांगी है।
शहर के आसपास के नालों में फैली गंदगी को लेकर भी ताजा रिपोर्ट देने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए हैं। सदस्य सचिव के निर्देश पहुंच चुके हैं। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम जल्द कुरांह कूड़ा संयंत्र का औचक निरीक्षण करेगी। वहां की मौजूदा परिस्थिति और कूड़ा निष्पादन की रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को शिमला भेजेगी। उन सभी नदी-नालों का भी निरीक्षण किया जाएगा, जहां कूड़ा-कर्कट फेंकने के मामले सामने आए हैं। इसमें नगर परिषद को बोर्ड ने कई बार नोटिस भी दिए हैं। नोटिस के बाद नप ने अपनी कार्यप्रणाली में कितना सुधार किया है, इसको लेकर बोर्ड की टीम औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। कूड़ा संयंत्र से लेकर सभी नदी-नालों का औचक निरीक्षण कर बोर्ड नगर परिषद को नोटिस भी जारी करेगा। इसमें नप को मौजूदा कूड़ा निष्पादन की व्यवस्था के बारे में जानकारी देनी होगी।

यदि बोर्ड के निरीक्षण में कूड़ा निष्पादन प्रणाली में कोई सुधार नहीं पाया गया तो नगर परिषद के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कानूनी कार्रवाई के लिए बोर्ड को ताजा परिस्थिति बताने के निर्देश जारी किए गए हैं। नदी-नालों में कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए बोर्ड ने नगर परिषद को कई बार दिए, लेकिन नगर परिषद ने अपनी कार्यप्रणाली को बंद नहीं किया। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा था। इसके चलते बोर्ड ने नगर परिषद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए सदस्य पीसीबी सचिव को सिफारिश की। उनकी सिफारिश पर ही नगर परिषद में कूड़ा निष्पादन की ताजा वास्तुस्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

--
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि पीसीबी सदस्य सचिव से निर्देश मिले हैं। नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र से लेकर अन्य सभी साइटों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। अब टीम सभी स्थानों का निरीक्षण कर ताजा हालात के बारे में उन्हें अवगत करवाएगी। इसके उपरांत आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed