फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Black ticket mafia became active as soon as heli taxi reached Bharmour

Chamba News: हेली टैक्सी भरमौर पहुंचते ही सक्रिय हुआ ब्लैक टिकट माफिया

Thu, 07 Aug 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 07 Aug 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Black ticket mafia became active as soon as heli taxi reached Bharmour
चंबा। मणिमहेश यात्रा के लिए हेली टैक्सी भरमौर पहुंचते ही ब्लैक टिकट बेचने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से 3,500 रुपये में टिकट उपलब्ध है, लेकिन टिकट लेने के लिए वेबसाइट पर नंबर लगना लगभग मुश्किल रहता है। ये गिरोह एडवांस में कई नामों से ऑनलाइन बुकिंग करवा लेते हैं और फिर इन टिकटों को 8,000 से 10,000 रुपये में बेचकर मोटी कमाई करते हैं। इसको लेकर हर साल विवाद होता है, लेकिन अभी तक इस समस्या का निदान न तो प्रशासन कर पाया है और न ही सरकार हस्तक्षेप कर पाई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी जय किशन, महिंद्र सिंह, विनोद कुमार, सुरेश ठाकुर, रवि कुमार, मनोज कुमार, संजय शर्मा और सूरज ने बताया कि हेली टैक्सी से मणिमहेश की यात्रा करना कई लोगों का सपना ही रह जाता है। कंपनी से जुड़े लोग भी इस अवैध कारोबार में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल भी इस तरह की मिलीभगत देखने को मिली थी। लोग ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे थे या तो साइट नहीं चल रही थी या फिर स्लॉट बुक जल्द ही बुक हो जा रहा था। उन्होंने प्रशासन और स्थानीय विधायक से मांग की है कि हेली टैक्सी के ब्लैक में बिकने वाले टिकट का अवैध कारोबार बंद होना चाहिए।
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा के दौरान ब्लैक टिकट का कोई कारोबार नहीं चलेगा। इसकी नियमित जांच के लिए प्रशासन को आदेश दिए जाएंगे। उनके पास यदि ऐसी कोई शिकायत पहुंची तो उसकी पूरी जांच करवाई जाएगी। डॉ. जनक राज, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed