{"_id":"68deab71824279df800d12f5","slug":"biomedical-waste-in-the-fields-of-bhagot-village-risk-of-infection-chamba-news-c-88-1-ssml1006-162420-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भगोत गांव के खेतों में बायोमेडिकल वेस्ट, संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भगोत गांव के खेतों में बायोमेडिकल वेस्ट, संक्रमण का खतरा
Thu, 02 Oct 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा में भगोत के पास खेतों में पड़ी दवाईंयां।संवाद
चंबा। मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित भगोत गांव के खेतों में बायोमेडिकल वेस्ट फैला मिला है, जो लोगों और मवेशियों दोनों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकता है। यहां इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, खाली दवाई की बोतलें, मास्क और अन्य चिकित्सा कचरा खेतों में बिखरा हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में मवेशी चरते हैं। यदि कोई जानवर इस कचरे से संक्रमित हो जाता है तो संक्रमण लोगों तक भी फैल सकता है। ग्रामीणों ने पहले भी प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया।
बायोमेडिकल वेस्ट केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि उपजाऊ मिट्टी और फसल उत्पादन के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। यदि इसे समय रहते रोका नहीं गया तो गांव के सब्जी उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीसीबी क्षेत्रीय प्रयोगशाला के प्रिंसिपल साइंटिफिक अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही गांव का निरीक्षण करके वेस्ट फेंकने वाले अस्पताल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि जिला प्रशासन तुरंत उचित कदम उठाकर इस कारगुजारी को रोके और जहां से यह वेस्ट फेंका जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करे।