{"_id":"64e257b4dcaee587830ce7c6","slug":"bike-bus-collision-two-youths-injured-chamba-news-c-88-1-ssml1006-5577-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरोल में बाइक और बस में टक्कर<bha>;<\/bha> दो युवक घायल, चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरोल में बाइक और बस में टक्कर<bha>;</bha> दो युवक घायल, चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल के पास निजी बस के साथ टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाईक।स्त्रोत-संवाद
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक और बस की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती किया गया है। घायलों की पहचान लवली कुमार पुत्र शक्ति प्रसाद और अमित कुमार पुत्र केवल दोनों निवासी गांव डिगर डाकघर बाट के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चंबा से तीसा की तरफ जा रहे थे। जब वे सरोल में पहुंचे तो सामने आ रही निजी बस के साथ उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा, जबकि चालक युवक की टांग पर गंभीर चोट लगी।
बाइक और बस के टकराने के बाद बस में सवार यात्री तुरंत बाहर निकल आए। वहीं, आस पास के लोग भी एकत्रित हो गए। घायलों को सबसे पहले उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किए। इसके बाद अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि घटना में गलती किसकी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है।