{"_id":"5e5d33d78ebc3eeb3c018bb9","slug":"bike-boat-case-arrested-in-chamba-chamba-news-sml3262978160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईक बोट के नाम पर पैसा डबल करवाने वाला ठग पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईक बोट के नाम पर पैसा डबल करवाने वाला ठग पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
चंबा। बाइक बोट के नाम पर लोगों का पैसा दोगुना करने वाले ठग को पुलिस ने आखिरकार 14 दिनों के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 17 फरवरी को तीसा थाना में तीन लोगों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कुमार निवासी भगेईगढ़ बाइक बोट कंपनी में पैसा दोगुना करने के नाम पर उनके साथ ठगी की है।
तीनों लोगों ने अपना पैसा डबल करने के चक्कर में धर्मेंद्र को एक लाख 24 हजार रुपये की धनराशि दी। बदले में उन्हें मात्र 9750 रुपये का एक ही चेक ही मिला। इसके बाद उन्हें कोई पैसा वापस नहीं मिला। इसको लेकर जब उन्होंने कंपनी के पदाधिकारी धर्मेंद्र से बात करने की कोशिश की तो उसने अपना फोन बंद कर दिया। इससे लोगों को लगा कि उनका पैसा दोगुना नहीं होगा, बल्कि वह ठगी का शिकार हुए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना तीसा में दर्ज करवाई है।
पुलिस ने लोगों की शिकायत पर धर्मेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया। आरोपी इतना शातिर था कि वह 14 दिनों तक पुलिस के हत्थे ही नहीं चढ़ा। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार उसके ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन, उसका पता नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
एक दिन पहले की पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को जेएमआईसी अदालत तीसा में पेश किया। यहां पर आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करेगी। जांच के दौरान चुराह के अन्य लोग भी ठगी का शिकार निकल सकते हैं। बाइक बोट के नाम पर पैसा डबल करने के नाम पर चुराह में लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जिले भर में फैले हैं धोखाधड़ी मामले के तार
जिले में चुराह क्षेत्र सहित जिला मुख्यालय चंबा, डलहौजी और बनीखेत सहित अन्य जगहों से भी बाइक बोट के नाम पर ठगी होने की आशंका हैं। बहरहाल, ठग को गिरफ्तार कर पुलिस अब इससे कई अहम सुराग भी उगलवाएगी। इससे और भी साक्ष्य सामने आ सकते हैं।
इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि बाइक बोट के नाम पर लोगों का पैसा डबल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।