फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour to Kugati route bus gasped in the middle of the road

Chamba News: भरमौर से कुगति रूट की बस बीच सड़क पर हांफी

Tue, 30 Sep 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bharmour to Kugati route bus gasped in the middle of the road
भरमौर (चंबा)। भरमौर से कुगति जाने वाले लोगों की मुसीबत उस समय बढ़ गई, जब मंगलवार सुबह 10:15 बजे एचआरटीसी की बस कुछ मीटर चलने के बाद हांफ गई। चालक ने बस को आगे ले जाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बस तकनीकी खराबी के कारण स्टार्ट ही नहीं हुई। यात्रियों ने धक्का भी लगाया, लेकिन बस बीच सड़क पर जा अटकी। इसके चलते कुगति, हड़सर और प्रंघाला जाने वाले यात्रियों को टैक्सी कर अपने गंत्वय के लिए रवाना होना पड़ा। वहीं, बीच सड़क में बस के फंसने से तीन घंटे ट्रैफिक जाम रहा। इस दौरान छोटी गाड़ियों की आवाजाही ही हो सकी। बड़े वाहन भरमौर से आगे नहीं जा सके। उधर, यात्रियों ने परिवहन निगम पर लंबे रूटों पर खटारा बसें भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों नवरात्र के चलते कुगति में कार्तिक स्वामी मंदिर के लिए लोग पहुंच रहे हैं, लकिन सरकारी बस खराब होने से उन्हें टैक्सी का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


चेत राम, होशियारा राम, प्रह्लाद, ममता कुमारी, सूरज, योगराज और केवल कुमार ने बताया कि भरमौर जनजातीय क्षेत्र है। ऐसे में यहां इस प्रकार की खटारा बसों को भेजना खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस रूट पर नई बस भेजी जाए। उधर, एचआरटीसी चंबा के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बस कुगति नहीं जा सकी। उसे ठीक करने के लिए मेकेनिक भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed