{"_id":"6b07107d1c4a8a54cc00fa29","slug":"bharmour-press-club-gets-its-own-office-mla-to-cover-the-rent-chamba-news-c-88-1-ssml1004-204055-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर प्रेस क्लब को मिला अपना कार्यालय, विधायक उठाएंगे किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर प्रेस क्लब को मिला अपना कार्यालय, विधायक उठाएंगे किराया
Wed, 25 Nov 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
निजी भवन में कमरे का विधिवत शुभारंभ, मेज-कुर्सियों समेत जरूरी सामान देने का भी आश्वासन
लंबे समय से कार्यालय की मांग कर रहे पत्रकारों को मिली सुविधा, विधायक निजी राशि से देंगे मासिक किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के पत्रकारों को अब आपसी संवाद और समाचारों से जुड़े कार्यों के लिए एक साझा ठिकाना मिल गया है।
लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक डॉ. जनक राज ने निजी भवन में मणिमहेश प्रेस क्लब के लिए कमरा किराये पर उपलब्ध करवाया है। कार्यालय का मासिक किराया वह स्वयं अपनी व्यक्तिगत राशि से देंगे। बुधवार को उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ नए कार्यालय का शुभारंभ किया।
मणिमहेश प्रेस क्लब भरमौर पंजीकृत संस्था है और इसमें करीब दस सदस्य हैं। क्लब के सदस्य लंबे समय से कार्यालय के लिए भवन या कमरा उपलब्ध करवाने की मांग उठा रहे थे। इस संबंध में सरकार और स्थानीय प्रशासन को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं हो पाई थी। भरमौर, होली, लूणा सहित दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों के पास बैठकों, विचार-विमर्श और समाचारों से जुड़े कार्यों के लिए कोई साझा स्थान नहीं था।
नए कार्यालय से पत्रकारों को एक मंच मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के लोग भी अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर यहां पहुंच सकेंगे। विधायक डॉ. जनक राज ने आश्वासन दिया कि कार्यालय के लिए मेज, कुर्सियों और अन्य जरूरी सामान की आवश्यकता होने पर वह सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सरकारी भूमि उपलब्ध होने पर भरमौर में प्रेस क्लब के स्थायी भवन के निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर प्रेस क्लब प्रधान बिनोद ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यालय की सुविधा मिलने पर सदस्यों ने प्रसन्नता जताई।