फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour police station in charge's Facebook ID hacked

Chamba News: भरमौर थाना प्रभारी की फेसबुक आईडी हैक

Tue, 23 May 2023 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bharmour police station in charge's Facebook ID hacked
भरमौर (चंबा)। साइबर क्राइम से जुड़े शातिरों ने अब ठगी के लिए आम लोगों को छोड़कर बड़े अफसरों और पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। फेसबुक पर इन अधिकारियों की आईडी को हैक करके उनके मित्रों से पैसे मांगकर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रकार का मामला जिले के भरमौर में देखने को मिला है।
विज्ञापन

यहां पर पुलिस थाना भरमौर के प्रभारी हरनाम सिंह की फेसबुक आईडी को शातिरों ने हैक कर लिया और उनके मित्रों से पैसे मांग रहे हैं। हालांकि थाना प्रभारी ने अपनी आईडी हैक होने की भनक लगते ही फेसबुक पर मैसेज डालकर अपने फेसबुक दोस्तों को सचेत कर दिया कि वे उनकी आईडी से पैसों की डिमांड को पूरा न करें। इससे पहले भी जिले के पुलिस अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों की फेसबुक आईडी हैक होने के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार के शातिरों से सावधान रहें। ऑनलाइन किसी भी अंजान व्यक्ति के कहने पर पैसों का लेन-देन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed