फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour-Pathankot highway remained closed for three hours due to landslide near Lahal.

Chamba News: लाहल के पास भूस्खलन से तीन घंटे तक बंद रहा भरमौर-पठानकोट हाईवे

Thu, 22 Feb 2024 07:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Feb 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Bharmour-Pathankot highway remained closed for three hours due to landslide near Lahal.
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी में छुट्टी के बाद घर लौटते विद्यार्थी।संवाद
लाहल के पास भूस्खलन से तीन घंटे तक बंद रहा भरमौर-पठानकोट हाईवे
विज्ञापन

सुबह 11:00 बजे बाधित हुआ मार्ग, अस्थायी रास्ता तैयार कर दोपहर 2:00 बजे बहाल हुआ यातायात
रुक-रुक कर गुजरते रहे वाहन, बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी जिले में 58 सड़कों पर नहीं दौड़े वाहन
125 ट्रांसफार्मर बंद होने से 375 गांवों में पसरा अंधेरा, व्यवस्था सुचारु बनाने में जुटी रहीं विभागीय टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा जिला में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई है। डेढ़ से दो फीट बर्फ के बीच पांगीवासी आवाजाही करने पर मजबूर दिखे।
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पूरा दिन भर रुक-रुक वाहन गुजरते नजर आए। जिले में 58 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। बिजली व्यवस्था ठप होने से जिले के 375 गांवों में अंधेरा रहा। अंधेरा पसरा रहने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, वीरवार को मौसम साफ रहने की सूरत में विभागीय टीमें पटरी से उतरी व्यवस्था को सुचारू करने में पूरा दिन भर डटी रहीं। अभी भी जिले में व्यवस्था पटरी पर लाने में विभागीय टीमों को कड़ी मशक्कत के बाद कुछ दिन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर धरवाला के पास बुधवार देर शाम निर्माणाधीन पुल के लिए चल रहे कार्य पर अचानक भूस्खलन हो गया। इस कारण किया गया कार्य और लोहा दब गए। इसे मौसम साफ रहने पर ही ठेकेदार की लेबर हटाएगी। हाईवे पर लाहल के पास भूस्खलन होने से वाहनों की रफ्तार पर सुबह 11:00 बजे रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी ने हाईवे के लिए अस्थायी रास्ता तैयार कर दोपहर 2:00 बजे वाहनों को गुजार कर लोगों को राहत प्रदान की। बग्गा के पास मालवाहक वाहन के ब्रेक डाउन होने से वाहनों की रफ्तार तीन घंटे तक थमी रही। जिले में बुधवार को बंद 85 मार्गों में से लोनिवि की टीमों ने 29 सड़कों को बहाल करवाया, जबकि 58 सड़कें बभी भी बंद हैं। इसके अलावा 114 ट्रांसफार्मरों में से बोर्ड की टीम ने 19 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करवा दी है। 125 ट्रांसफार्मर बंद होने से 375 गांवों में अंधेरा पसरा है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करवाने में विभागीय टीमें डटी हैं। व्यवस्था बहाल होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed