फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour-Pathankot highway remained closed for an hour due to landslide

Chamba News: भूस्खलन के चलते एक घंटे तक बंद रहा भरमौर-पठानकोट हाईवे

Sat, 20 Apr 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Bharmour-Pathankot highway remained closed for an hour due to landslide
चंबा में लाहरा के पास सड़क से नीचे लूड़कने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में 2.54 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। शुक्रवार रात को ऊपरी चोटियों में 10.16 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी होने से पांगी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

बारिश और अंधड़ के चलते जिले में शनिवार को 336 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली गुल होने से लोग इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पाए। सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड के कर्मी दिन भर विद्युत सप्लाई बहाल करने में जुटे रहे। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चिम्मा और केरू पहाड़ के पास सुबह पौने आठ बजे भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी ने हाईवे पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाकर पौने नौ बजे यातायात बहाल करवाया। ताजा बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्र पांगी में मवेशियों के लिए चारे का संकट हो सकता है। बीते शुक्रवार को क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। पांगीवासियों की मानें तो क्षेत्र में अप्रैल में कई वर्षो के बाद इस प्रकार की बर्फबारी देखने को मिली है।
विज्ञापन

किलाड़ मुख्यालय 2.54 सेंटीमीटर तो ऊपरी चोटियों चस्क भुटोरी, सुराल भुटोरी, हुड़ान भुटोरी, करयूनी-सैरी, हिलुटवान में 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। दोपहर बाद से पांगी में मौसम खराब हैं। मौसम के बदले मिजाज से इस बार किलाड़ वाया साच पास-बैरागढ़-चंबा मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। सुराल-किलाड़ मार्ग धरवास पुल के पास भारी भूस्खलन के चलते बंद हो गया। सूचना मिलने पर दोपहर बाद विभागीय लेबर और मशीनरी ने मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जुनास पंचायत के सुईला गांव में भारी ओलावृष्टि
चुराह उपमंडल की जुनास पंचायत के गांव सुईला में शनिवार शाम 4:00 बजे जमकर ओलावृष्टि हुई। चुराह के ऊपरी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आ गई है। ओलावृष्टि से देखते ही देखते चारों तरफ मानों जमीन पर सफेद बर्फ की चादर सी बिछ गई है।

चंबा में लाहरा के पास सड़क से नीचे लूड़कने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद

चंबा में लाहरा के पास सड़क से नीचे लूड़कने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed