फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bharmour-chamba-highway are closed

चंबा-भरमौर राजमार्ग पर बहाल नहीं हुआ यातायात

Sat, 28 Jan 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)। 
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)।  Updated Sat, 28 Jan 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन

चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को तीन दिन बाद भी संपर्क बहाल नहीं हो पाया है। हाईवे अथारिटी व लोनिवि के कर्मचारी मिलकर शनिवार को मार्ग बहाल करने की कोशिश में जुटे रहे।

विज्ञापन


लेकिन मार्ग पर और अधिक मलबा गिरने की वजह से इसे बहाल नहीं किया जा सका। मार्ग बाधित होने की वजह से भरमौर में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। मौसम लगातार खराब बना हुआ है और मार्ग पर भूस्खलन की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


इसकी वजह से मलबा हटाने में जुटे कर्मचारी भी तेजी से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। चंबा-भरमौर हाईवे पर वीरवार को भारी-भरकम चट्टानें गिर गई थीं। इससे मार्ग तीन जगह बंद हो गया था। इसमें गैहरा, दिनका धार व लाहल में दिन भर कर्मचारी मार्ग बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग बहाल न होने की वजह से अब स्थानीय लोग हाईवे अथारिटी पर भी सवाल उठाने लगे हैं। इससे पूर्व भारी बर्फबारी की वजह से भी चंबा-भरमौर मार्ग करीब एक सप्ताह तक बाधित रहा था। बरसात के दिनों में डंगा धंसने से मार्ग कई दिनों तक बाधित हुआ। 

....
जल्द बहाल हो जाएगा मार्ग : एसडीओ 
हाईवे अथारिटी के सहायक अभियंता वीर सिंह का कहना है कि कर्मचारियों व भारी मशीनरी को मार्ग खोलने में लगाया गया है। उम्मीद है जल्द ही मार्ग बहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ताजा मलबा गिरने की वजह से दिक्कत आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed