फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharara school upgraded, classes will be held for deposit one and two

भराड़ा स्कूल स्तरोन्नत, जमा एक और दो की लगेंगी कक्षाएं

Fri, 02 Sep 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bharara school upgraded, classes will be held for deposit one and two
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ा का शुभारंभ करते विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। ग्राम पंचायत भराड़ा और समीपवर्ती पंचायतों के विद्यार्थियों को अब वरिष्ठ माध्यमिक पढ़ाई के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ा को लोगों की मांग पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ा में स्तरोन्नत कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए लंबी दूरी तय कर टिकरी जाना पड़ता था। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने स्तरोन्नत स्कूल का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की मांग को पूरा करते हुए स्कूल के खेल मैदान के निर्माण के लिए लिए 10 लाख की धनराशि देने का भी एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने देहरोग क्षेत्र में आने वाले समय में तहसील खोले जाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष कौशल्या देवी, जिला परिषद सदस्य जयंती दुग्गल, मंडल अध्यक्ष ताराचंद ठाकुर, महामंत्री पम्मू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed