{"_id":"689238c17db74488d809f81c","slug":"bhanjradu-bus-stand-lacks-facilities-risk-of-accident-chamba-news-c-88-1-ssml1004-157558-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भंजराडू बस स्टैंड सुविधाओं को तरसा, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भंजराडू बस स्टैंड सुविधाओं को तरसा, हादसे का खतरा
Tue, 05 Aug 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुराह में बना बस अड्डा।संवाद
चुराह (चंबा)। छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ भंजराडू बस स्टैंड बदहाल है। न तो यात्रियों के बैठने की कोई सुविधा है और न ही पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम। हालत ऐसे हैं कि बस स्टैंड परिसर में लगे डंगे पर क्रैश बैरियर न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी अमित कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार और संजीव कुमार का कहना है कि चुराह की 52 पंचायतों के लिए यह बस स्टैंड मुख्य संपर्क केंद्र है, लेकिन आज तक यहां बेंच तक नहीं लगाए गए।
धूप, बारिश और ठंड में यात्रियों को घंटों खड़ा रहना पड़ता है। पार्किंग तो ठेके पर दे दी गई, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। उससे सटे डंगे की लंबाई-चौड़ाई अधिक है और नीचे गहरी खाई है। ऐसे में क्रैश बैरियर न होना बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। इस बारे में प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उधर, एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है और वह जल्द ही परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से चर्चा करेंगे, ताकि सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।