फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhajotra villagers changed their decision not to vote

Chamba News: भजोत्रा के ग्रामीणों ने बदला मतदान न करने का फैसला

Sun, 26 May 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bhajotra villagers changed their decision not to vote
तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत भजौत्रा के लोगों ने स्कूल में बेहतर व्यवस्था के अभाव के साथ स्वास्थ्य और सड़क सुविधा न होने के कारण लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया था।
विज्ञापन

उपायुक्त से मिलने के बाद लोगों ने अब मतदान न करने का फैसला बदल दिया है। उपायुक्त ने भजौत्रा स्कूल में स्टाफ भेजने का जब लोगों को आश्वासन दिया तो लोगों ने अपना फैसला वापस लेने के निर्णय लिया। लोगों ने उपायुक्त से लिखित में देने की बात की है। लोगों का कहना है कि पिछले दो सालों से उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है। अब वे किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। बीते दिनों भजौत्रा पंचायत के लोगों ने बैठक की थी। इस दौरान यह चर्चा की गई कि भजौत्रा के गांवों में न तो सड़क सुविधा है न स्वास्थ्य सेवा और न ही भजौत्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाओं के 205 बच्चों को पढ़ाने वाला है। विद्यालय में छठी से जमा दो कक्षा तक कुल 20 स्वीकृत पदों में से नौ पद भरे हैं जबकि 11 पद रिक्त हैं। इसके चलते बच्चों का भविष्य अंधकार में है। साथ ही इस साल परीक्षा परिणाम भी अच्छा नहीं रहा है। ग्रामीणों भुट्टी देवी, कांता देवी, पूर्ण कुमार और जगदीश कुमार ने कहा कि सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब डीसी से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed