{"_id":"6429b88a449cb0839e0721d9","slug":"best-athlete-award-to-hitesh-and-dishu-chamba-news-c-19-1-108952-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लिल्हकोठी कॉलेज हितेश और दीशु को बेस्ट एथलीट का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लिल्हकोठी कॉलेज हितेश और दीशु को बेस्ट एथलीट का अवार्ड
Sun, 02 Apr 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा में लिल्हकोठी कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी और अन्य।सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हिंदी, पजांबी, गुजराती और हरियाणवी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। समारोह में महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सत्र 2020-2021और 2021-22 में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
वर्ष 2020-21और 22-23 के लिए बेस्ट एथलीट का अवार्ड बीए तृतीय वर्ष हितेश को दिया गया, जबकि महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट अवार्ड बीए तृतीय वर्ष की दीशु को मिला। मुख्यातिथि ने कहा कि लिल्हकोठी कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रतिभा जबरदस्त है। ये छात्र आने वाले समय में समाज को एक नई रोशनी देंगे।
खेल कार्यक्रम के पारितोषिक वितरण समारोह की घोषणा डॉक्टर अजय ने की, जबकि, अकादमिक पुरस्कारों की घोषणा प्रोफेसर प्रशांत रमण रवि ने की। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, अजय, प्रशांत रमण रवि, मनेश वर्मा, चमन, संतोष, सुनील, इन्द्र सिंह, पीटीए कार्यकारिणी के सभी सदस्यों समेत भारी संख्या में लिल्हकोठी के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।