फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Before reaching the hospital, screams echoed in the ambulance itself.

Chamba News: अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में ही गूंजी किलकारी

Tue, 26 Dec 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Before reaching the hospital, screams echoed in the ambulance itself.
चंबा में 108 एंबुलेंस में नवजात के साथ ईएमटी और परिजन।संवाद
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के गांव गडफरी निवासी खान बीबी पत्नी नजीर को शाम 4:00 बजे अचानक से भयंकर प्रसव पीड़ा उठी। परिजनों ने समय न गंवाते हुए एंबुलेंस को फोन कर सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए गर्भवती महिला को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। जहां से महिला की बिगड़ती तबीयत को देखने के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पायलट राकेश कुमार और ईएमटी याकूब एंबुलेंस में गर्भवती को लेकर चंबा के लिए रवाना हुए, लेकिन बस स्टैंड के नजदीक पहुंचने पर गर्भवती को प्रसव पीड़ा उठी। इसके बाद एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी ने समय न गंवाते हुए महिला और उसके नवजात की जिंदगी को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव करवाने का निर्णय लिया। सायं 7:30 बजे ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए ही महिला और उसके नवजात को मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल करवा दिया गया।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं काफी लचर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में महिला रोग विशेषज्ञों का अभाव गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। आलम, यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को प्रसव को लेकर आखिरकार मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए ही रेफर करना पड़ता है। ऐसे में कई बार एंबुलेंस में महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हो जाते हैं तो कई बार महिलाओं और उनके नवजात दुनिया का मुख तक नहीं देख पाते हैं। 108 एंबुलेंस के ईएमटी याकूब ने बताया कि तीसा की एक गर्भवती महिला को तीसा से चंबा रेफर करने पर बस स्टैंड के समीप ही भयंकर प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव करवाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed