फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bear uprooted the roof of the cowshed and killed the sheep

Chamba News: भालू ने गोशाला की छत उखाड़ मार डाली भेड़

Mon, 22 Dec 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bear uprooted the roof of the cowshed and killed the sheep
चंबा में तेलका के बंजेडू गांव में जंगली भालू द्वारा किया गया छेद।संवाद
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौड़ा के बंजेडू गांव में जंगली भालू के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। अब भालू ने ग्रामीण घुंघरू राम की गोशाला की छत को उखाड़ कर उसके अंदर बांधी भेड़ को मार दिया। इससे पशुपालक परिवार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

घुंघरू राम ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह गोशाला की ओर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि गोशाला की मिट्टीनुमा छत उखड़ी हुई है। अंदर देखा तो एक भेड़ गायब मिली। काफी तलाश करने पर भेड़ के अवशेष मिले, जिसे भालू ने नोच डाला था। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली भालू के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ सलूणी सुशील गुलरिया ने बताया कि मौके पर विभागीय टीम भेज दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और आवश्यकता पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा। उन्हाेंने साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed