{"_id":"5edce4258ebc3e90813c012f","slug":"bear-attacked-in-chobiya-one-injured-chamba-news-sml3349675197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर के चौबिया में भालू ने भेड़ पालक को किया लहुलूहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर के चौबिया में भालू ने भेड़ पालक को किया लहुलूहान
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के चौबिया में भेड़पालक को भालू ने हमला करके लहूलुहान कर दिया। घायल भेड़पालक को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। भालू ने भेड़ पालक के सिर, मुंह और बाजू को गंभीर रूप से घायल किया।
घायल की पहचान मनेश कुमार पुत्र सोगु राम निवासी गांव मंडू पंचायत चौबिया के रूप में हुई है। वह भेड़ बकरियों को चराने के लिए चौबिया के साथ लगते जंगल में गया था। यहां अचानक भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। भालू को देखकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। भेड़पालक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने शोर मचाकर किसी तरह से भालू को भगाया।
इसके बाद भालू जंगल की तरफ भाग गया। लोगों ने घायल भेड़ पालक को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को घायल की आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेेरी ने बताया कि भालू के हमले में घायल भेड़पालक का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।