{"_id":"6a551cbed5521b2b420ec324","slug":"bdc-member-expresses-displeasure-over-not-getting-a-chair-at-the-gram-sabha-meeting-chamba-news-c-88-1-ssml1007-189906-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ग्राम सभा में कुर्सी न मिलने पर बीडीसी सदस्य ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ग्राम सभा में कुर्सी न मिलने पर बीडीसी सदस्य ने जताई नाराजगी
Mon, 13 Jul 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। साहो पंचायत में आयोजित ग्राम सभा के दौरान बीडीसी सदस्य नूरदीन नूरानी को बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध न करवाए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी और एडीसी से शिकायत की है।
नूरदीन नूरानी ने कहा कि जनता ने उन्हें तीन पंचायतों से बीडीसी सदस्य चुनकर भेजा है। बावजूद इसके ग्राम सभा में उन्हें बैठने के लिए सम्मानजनक स्थान उपलब्ध नहीं करवाया गया। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव का यह व्यवहार निर्वाचित जनप्रतिनिधि के सम्मान के अनुरूप नहीं है। ग्राम सभाओं में चुने हुए प्रतिनिधियों की गरिमा बनाए रखना पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने इस मामले की शिकायत बीडीओ और एडीसी को सौंप दी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने की मांग की है। संवाद